नई दिल्ली: बोटेनिकल गार्डन-कालाकाजी लाइन पर मेट्रो की शुरू होने की उम्मीद लगा रहे लोगों को अभी कुछ ओर इंतजार करना पड़ेगा। गत 13, 14 और 15 नवंबर को सीएमआरएस के निरीक्षण में हरी झंडी मिलने के बाद से इस लाइन को नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू करने की योजना थी। फिर इसकी शुरुआत की संभावना दिसंबर के पहले सप्ताह तक पहुंच गई। डीएमआरसी के सूत्रों के अनुसार अब यह लाइन गुजरात चुनाव के बाद ही शुरू होने की संभावना है।
इस लाइन के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी बुलाने की योजना है। इस लाइन के लिए 13,14 और 15 नवंबर को हुए निरीक्षण के बाद सीएमआरएस ने कुछ शर्तें लगायी थीं। इन शर्तों को पूरा करके डीएमआरसी ने अपनी रिपोर्ट सीएमआरएस को भेज दी है। डीएमआरसी का कहना है कि यह लाइन परिचालन के लिए पूरी तरह से तैयार है। उद्घाटनकर्ताओं की सहमति मिलते ही इसे शुरू करने की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



