नयी दिल्ली : दिल्ली मेट्रो के जनकपुरी पूर्व मेट्रो स्टेशन पर कल शाम एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने तेज गति से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जनकपुरी पूर्व स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शाम पांच बजकर 40 मिनट पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने तेज गति से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान उसे पास के अस्पताल में ले गये लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कंवलजीत के रुप में की गयी है। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने यह कदम उठाने का कारण लंबे समय से जारी स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें बतायी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



