नई दिल्ली : श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कामर्स (पीतमपुरा) एलुमिनी एसोसिएशन द्वारा 10वीं एलुमिनी मीट पर हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में करनाल से भाजपा सांसद व पंजाब केसरी दिल्ली के प्रधान सम्पादक श्री अश्विनी कुमार चोपड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. जे.बी. सिंह मौजूद रहे। इस दौरान सांसद चोपड़ा ने कहा कि लेखक और कवि जब भी लिखते या बोलते हैं वह समाज को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। कवि समाज का आइना होते हैं जो अपनी कविताओं के माध्यम से समाज के हर पहलुआें को समय-समय पर उठाते रहते हैं।
उन्होंने कहा कि वह एक राजनेता के साथ-साथ एक लेखक भी हैं और पंजाब रणजी ट्राफी के पूर्व कप्तान भी रह चुके हैं। एलुमिनी मीट के दौरान सांसद जालंधर स्थित डीएवी कॉलेज में बिताए अपने दिनों के बातों को सबके बीच सांझा करने से रोक नहीं पाए। उन्होंने भी अन्य एलुमिनियों के तरह कॉलेज के दिनों को आपस में सांझा किया। वहीं कॉलेज के प्रिंसीपल जे.बी. सिंह ने कहा कि एलुमिनाई किसी भी कॉलेज के लिए एक मजबूत ‘बैक बोन’ होते हैं। वर्तमान एलुमिनी एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य यही है कि वह पूर्व छात्रों को आपस में जोड़े रखे और समय-समय पर उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करें कि वह एकत्रित होकर अपने पुराने दिनों की यादों को ताजा कर सके।
कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में समाजसेवी अर्जुन कुमार, विक्रमजीत सिंह, मुकेश शर्मा सहित अन्य महानुभाव भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गर्ग, एडवाइजर आदेश जैन, जनरल सैक्रेटरी मनजीत एस. कंदरा सहित अन्य सदस्यों ने आए हुए सभी अतिथियों काे सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन में कॉलेज के छात्रों द्वारा भंगड़ा व गिद्दा की प्रस्तुति दी गई।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– भारत कपूर


Download Android App
Download iOS App



