मजलिस पार्क-साउथ कैंपस कॉरिडोर के जल्द खुलने की उम्मीद

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से लेकर दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस कॉरिडोर के जल्द आम लोगों के लिए खुलने की उम्मीद है। डीएमआरसी इस हिस्से के निरीक्षण के लिए फरवरी के अंत तक कमिश्नर मेट्रो रेल सिक्योरिटी (सीएमआरएस) को पत्र लिख सकता है। डीएमआरसी सूत्रों के अनुसार पिंक लाइन के इस हिस्से को जल्द कमर्शियल ऑपरेशन के लिए खोला जा सकता है।

20 किलोमीटर के इस सेक्शन पर बीते साल जून से ट्रायल चल रहा था जो अब अंतिम चरण में है। सेक्शन के खुलने से मेट्रो धौलाकुआं के पास अब तक की सबसे ऊंची 23.6 मीटर की ऊंचाई से गुजरेगी। यह ऊंचाई लगभग सात मंजिल के बराबर है। ड्राइवर लेस तकनीक वाली यह दूसरी लाइन होगी, जिस पर मेट्रो परिचालन शुरू होगा। इस सेक्शन पर कुल 12 स्टेशन होंगे। दिल्ली वालों को चार नए इंटरचेंज भी मिलेंगे। खास बात यह कि चार इंटरचेंज खुलते ही ये सभी नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

– अमित कुमार

Desk Team