दिल्ली में कोरोना का दूसरा चरण बीत चुका है, स्थिति काफी हद तक नियंत्रित में : CM केजरीवाल

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के चरम पर पहुंचने का दूसरा चरण बीत चुका है और स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस के चरम पर पहुंचने का दूसरा चरण बीत चुका है और स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने संक्रमण का तेजी से पता लगाने के लिए परीक्षणों में वृद्धि की है। 
उन्होंने कहा, ‘‘17 सितंबर को दिल्ली में कोविड-19 का दूसरा चरण चरम पर पहुंच गया जब शहर भर में 4,500 मामले सामने आए थे। स्थिति को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया गया है।’’ मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अस्पतालों में अब 10,000 बेड खाली हैं। उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि दूसरा चरण भी धीरे-धीरे बीत जाएगा।’’ 
बता दें कि राजधानी में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,947 नये मामले फिर सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या 2.92 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि स्वस्थ लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण सक्रिय मामलों में फिर से गिरावट दर्ज की गयी है। 

हाथरस मामले में UP सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से की CBI जांच की मांग

Desk Team