राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिसकी वजह से आम लोगों के जीवन पर अब पानी का भी संकट मंडराने लगा है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 13 मार्च को 12 घंटे के लिए दिल्ली के कई इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।इसके अलावा 14 मार्च को भी पानी सप्लाई प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
दरअसल, 13 मार्च को 12 घंटों के लिए जलापूर्ति प्रभावित रहने वाले इलाकों में दक्षिण दिल्ली के सराय काले खां, जल विहार, लाजपत नगर, मूलचंद अस्पताल, ग्रेटर कैलाश, कैलाश नगर, वसंत कुंज, अंबेडकर नगर, ओखला सब्जी मंडी, कालकाजी, कोटला, मुबारकपुर, सरिता विहार, मालवीय नगर, डियर पार्क, सिद्धार्थ नगर, अपोलो, गीतांजलि, श्रीनिवासपुरी, छतरपुर सहित दिल्ली के अन्य इलाके शामिल हैं। इसके अलावा 14 मार्च को भी जलापूर्ति प्रभावित रहने की संभावना जताई जा रही है।

पर्यावरण से जुड़े जानकारों का कहना है कि इस बार दिल्ली में अच्छी बारिश होना कई मायनों में महत्वपूर्ण है।वहीं अगर इस बार दिल्ली में अनुमान के मुताबिक बारिश नहीं होती है तो बहुत जल्द राजधानी एक बड़े संकट में होगी।कई वजहों से दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होने की समस्या सामने आती रही है, लेकिन इन दिनों पानी सप्लाई की समस्या काफी बढ़ चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



