हम जिस संस्थान में काम करते हैं उस जगह से हम सभी की काफी सारी यादें जुड़ी होती है। जब बात उस संस्थान को छोडऩे की आती है तब इंसान बहुत इमोशनल हो जाता है। ऑफिस का आखिरी दिन सिर्फ आपके लिए ही नहीं बल्कि ऑफिस कलीग के लिए भी काफी टेंशन वाला होता है। लेकिन हाल ही में ब्राजील का मामला समाने आया है जहां एक शख्स ने अपने ऑफिस के आखिरी दिन को काफी यादगार बना दिया।
ऑफिस में काम भी किया….
साओ पाउलो में एक बैंक में काम करने वाले शख्स ने अपनी नौकरी से रिजाइन दिया। इस शख्स ने अपने ऑफिस के आखिरी दिन में Spider-Man वाला कॉस्ट्यूम पहनकर काम किया। इसी गेटअप में बैठकर इन्होंने पूरे दिना अपने डेस्क पर काम किया। इतना ही नहीं इस शख्स ने बैंक में घंटो बैठकर काम करने के बाद आपना फीडबैक फॉर्म भी भरा।
वहीं लोग देखते रहे और हंसते रहे। ये शख्स बैंकर बतौर एनालिस्ट बैंक में काम करता था जिसने अपने ऑफिस के आखिरी दिन को बहुत एंजॉय किया। इस शख्स का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर इस शख्स की फोटो और वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
लेकिन ऐसा क्यों भाई ?
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि ये शख्स Spider-Man का बहुत बड़े वाला फैन है। और कुछ महीनों बाद यानि 5 जुलाई के दिन फिल्म Spider-Man: Far From Home रिलीज होने वाली है। वहीं ये फैन इस तरह से फिल्म का प्रमोशन भी कर रहा था।


Download Android App
Download iOS App







