आईजीआई हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, फोन कर कहा- बचा सकते हो तो बचा लो

Summary :

स्वंत्रता दिवस से महज तीन दिन पहले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को बम से उड़ा देने की धमकी ने सोमवार रात खुफिया एजेंसियों और पुलिस के होश उड़ा दिए।

स्वंत्रता दिवस से महज तीन दिन पहले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को बम से उड़ा देने की धमकी ने सोमवार रात खुफिया एजेंसियों और पुलिस के होश उड़ा दिए। कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने सूचना देने वाले शख्स को दबोच लिया।
पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर संदिग्ध ने इस बात से ही इंकार कर दिया कि उसने हवाईअड्डे को बम से उड़ा देने जैसी कोई सूचना दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दी। देर रात घटना की पुष्टि करते हुए आईजीआई हवाईअड्डे के पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया, रात करीब साढ़े आठ बजे हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 पर बम रखे होने की सूचना दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी। 

कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया

सूचना देने वाले ने बताया था कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 पर बम रख दिया गया है। अगर बम को फटने से रोक सकते हो तो रोक कर दिखाओ। सूचना के बाद खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बीटीएसी (बम थ्रेट असिस्मेंट कमेटी) मौके पर पहुंच गई। 
बीटीसी में मौजूद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), दिल्ली पुलिस, हवाईअड्डा प्राधिकरण, खुफिया विभाग और अग्निशमन दल के अधिकारियों ने हवाईअड्डे का चप्पा-चप्पा छान मारा। बीटीएसी को मगर कहीं कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद भी देर रात खबर लिखे जाने तक बीटीएसी टीम टी-3 और टी-2 (टर्मिनल) पर ही मौजूद थी। 

Desk Team