भाजपा की कर्नाटक इकाई ने बाढ़ प्रभावित अपने विधानसभा क्षेत्र बादामी का दौरा नहीं करने और एक बिरयानी पार्टी में शामिल होने को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया पर सोमवार को निशाना साधा। भाजपा ने सिद्धरमैया की कथित तस्वीरें भी पोस्ट की है जिसमें वह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और कुछ पार्टी विधायकों के साथ भोजन कर रहे हैं।

भाजपा की कर्नाटक इकाई ने ट्वीट किया कि ‘‘ट्विटर उपदेशक’’ सिद्धरमैया के पास कांग्रेस एमएलसी के घर बिरयानी पार्टी में भाग लेने का समय है, लेकिन उनके पास बाढ़ प्रभावित बादामी क्षेत्र का दौरा करने का समय नहीं है। पार्टी ने कहा कि अगर बिरयानी खाना पूरा हो गया हो तो अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने के लिए कुछ प्रयास करें और उन लोगों की बातें सुनें जिन्होंने आपको वोट दिया था।
मनमोहन सिंह बोले- जम्मू कश्मीर के लोगों की आवाज सुनी जानी चाहिए
सिद्धरमैया ने बादामी का दौरा नहीं करने के लिए मोतियाबिंद सर्जरी और डॉक्टरों की सलाह का हवाला दिया था। उन्होंने अपने बेटे और वरुणा क्षेत्र के विधायक यतींद्र को बादामी का दौरा करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए नियुक्त किया है।


Download Android App
Download iOS App



