Three Air India aircrafts damaged at Delhi airport: रविवार शाम राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) के टर्मिनल 2 पर तेज़ तूफ़ान और बारिश के कारण एयर इंडिया के तीन विमानों को नुकसान पहुँचा। खबरों के मुताबिक, मौसम अचानक खराब होने से एयरपोर्ट (Delhi airport storm damage) पर खड़े भारी ग्राउंड सपोर्ट इक्विपमेंट अपनी जगह से हट गए और विमानों से टकरा गए। इस घटना में विमानों को नुकसान पहुँचा है और उन्हें जांच और मरम्मत के लिए कुछ समय के लिए सेवा से हटा दिया गया है।
Delhi Terminal 2 incident: कैसे हुआ ये हादसा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार शाम अचानक तेज़ हवाएं चलने लगीं। इस दौरान, एयरक्राफ़्ट के पास रखा कुछ भारी सामान बेकाबू हो गया और एयर इंडिया के तीन विमानों (ground support equipment) से टकरा गया। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट प्रशासन को खराब मौसम के बारे में पहले से कोई चेतावनी नहीं मिली थी। एयरपोर्ट ऑपरेटर का यह भी दावा है कि एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल (ATC) ने मौसम में बदलाव को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया था।
आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई जानकारी
ये हादसा के बाद एयर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, एयरलाइन के एक सूत्र ने बताया कि खराब मौसम का असर न सिर्फ़ एयर इंडिया पर, बल्कि दूसरी कंपनियों के कुछ विमानों पर भी पड़ा। प्रभावित तीन विमानों में से दो को मरम्मत के बाद जल्द ही सेवा में वापस लाया जाएगा, जबकि तीसरे विमान को ठीक होने में थोड़ा ज़्यादा समय लग सकता है। फ़िलहाल इस मामले की जांच चल रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App




