Surya Gochar June 2026: मृगशिरा नक्षत्र में सूर्य का गोचर; प्रॉपर्टी से लाभ और नए जॉब ऑफर! आज से चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य

Summary :

Surya Gochar June 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल विशेष महत्व रखती हैं। इन्हीं के वजह से कई तरह के योग बनते हैं, जिनका प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ता है। हिंदू धर्म में सूर्य देव का खास स्थान है। आज यानी 8 जून को सूर्य देव ‘मृगशिरा नक्षत्र’ में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर (Sun Transit in Mrigashira) आज दोपहर 01:40 बजे हो चुका है। यह बदलाव कुछ राशियों के लिए बहुत किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। इससे उनके करियर में अच्छे बदलाव आएंगे और पैसों का फायदा भी होगा। आइए जानते…

Surya Gochar June 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल विशेष महत्व रखती हैं। इन्हीं के वजह से कई तरह के योग बनते हैं, जिनका प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ता है। हिंदू धर्म में सूर्य देव का खास स्थान है। आज यानी 8 जून को सूर्य देव ‘मृगशिरा नक्षत्र’ में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर (Sun Transit in Mrigashira) आज दोपहर 01:40 बजे हो चुका है। यह बदलाव कुछ राशियों के लिए बहुत किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। इससे उनके करियर में अच्छे बदलाव आएंगे और पैसों का फायदा भी होगा। आइए जानते हैं Mrigashira Nakshatra me Surya के होने से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

Surya Gochar June 2026: ये 3 राशियां होंगी मालामाल

1. मकर राशि

Surya Gochar June 2026
Surya Gochar June 2026

इस राशि के लोगों के लिए यह समय मनमुताबिक सफलता लेकर आ रहा है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मनपसंद जगह और अच्छी सैलरी पर नया जॉब ऑफर मिल सकता है। अगर आप अपना पारिवारिक बिजनेस संभालते हैं, तो कोई बड़ी और फायदेमंद डील पक्की हो सकती है। आप जितने एक्टिव रहेंगे, उतना ही फायदा होगा। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा और आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। आर्थिक रूप से तो समय अच्छा है, लेकिन लव लाइफ के मामले में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।

2. सिंह राशि

Surya Gochar June 2026
Surya Gochar June 2026

यह बदलाव आपके लिए पासा पलटने वाला साबित होगा। आपका आत्मविश्वास और हौसला बढ़ेगा। अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, तो अब राहत मिलेगी। किसी दोस्त या रिश्तेदार की मदद से कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं। काफी समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे, जिससे आपका मन बहुत खुश रहेगा।

3.  कर्क राशि

Surya Gochar June 2026
Surya Gochar June 2026

सूर्य का यह बदलाव आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आप खुद को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको पुरानी पारिवारिक संपत्ति से लाभ हो सकता है। कहीं पहले इन्वेस्ट किया हुआ पैसा बड़ा मुनाफा दे सकता है, खासकर शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होने के योग हैं। आपकी बचत भी बढ़ेगी। बड़े भाई-बहनों की मदद से नौकरी-बिजनेस की परेशानियां दूर होंगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी सफलता या अच्छा अनुभव मिल सकता है।

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।