पूर्वी दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनने के लिए रविवार को दिलशाद कॉलोनी पहुंचे। तिवारी ने कॉलोनी के ए ब्लॉक स्थित समुदाय भवन में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की। वरिष्ठ नागरिक ने यहां मनोरंजन केंद्र खोलने की मांग रखी एवं पंद्रह वरिष्ठ नागरिकों ने अपना जन्म दिन भी मनाया।
तिवारी ने वरिष्ठ नागरिकों की बात सुनकर कहा कि माता-पिता अपनी संतान का पालन-पोषण कर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने का काम करते है लेकिन जीवन के आखिरी दिनों मे उन्हें प्यार की जरूरत होती है। कई बार बच्चे उन्हें समय नहीं दे पाते। ऐसे में एक ही स्थान की आवश्यकता होती है जहां वरिष्ठ नागरिक एक-दूसरे से अपने मन की बात कह सकते हैं।
उनका सूनापन को दूर करने के लिए मैं शीघ्र ही एक वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केन्द्र बनाने के लिए प्रयास करूंगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सब को साथ लेकर सबके विकास के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं। तिवारी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की मजबूत स्थिति और विकसित तस्वीर उभर रही है।
जिसका बड़ा उदाहरण है यह है कि जिस पाकिस्तान में प्रवेश भर से सैनिकों के सर काट दिए जाते थे उसी पाकिस्तान ने अभिनंदन को सकुशल हमारी सीमा के अंदर तक छोड़ दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कैलाश जैन सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।


Download Android App
Download iOS App



