पूर्वी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा आज स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की तैयारियों के लिए उद्योग भवन स्थित मुख्यालय में निगमायुक्त डॉ रणबीर सिंह की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में निगम आयुक्त ने स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए रैंकिंग सुुधारने के निर्देश दिए।
निगम आयुक्त रणबीर सिंह ने सभी सेनेट्री इंस्पेक्टरों व सभी अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनके वार्ड व क्षेत्र में चल रहे स्वक्षता मिशन के कार्यों की जानकारी ली और इस मिशन के दौरान आने वाली परेशानियों और आवश्यकता संबंधी बातों को जाना। इस अवसर पर आयुक्त डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि 4 जनवरी 2018 से स्वच्छ भारत सर्वेक्षण होने की शुरुआत है, साथ ही आसियान बैठक के लिए हमें पूर्वी दिल्ली नगर निगम को स्वच्छ व सुंदर बनाना है। उन्होंने कहा कि आज इस बैठक के माध्यम से हमने एक दूसरे के विचारों को समझने की कोशिश की है यह हमारे शिखर में जाने की प्रथम कड़ी है।
डॉ. सिंह ने कहा कि स्वक्षता सर्वेक्षण में पिछले वर्ष की तुलना में हमें अपना रैंक और सुधारना है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि सबके साथ और समन्वय से हम इस कार्य में सफल होंगे। निगमायुक्त ने बायोमैट्रिक प्रणाली से अटेंडेंस लगाने के कार्य को सख्ती से करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा 50 प्रतिशत खर्च सफाई कार्यो हेतु किया जाता है इसलिए इस कार्य में बेहतर से बेहतर करना हम सब की जवाबदेही है। अतिरिक्त आयुक्त आर.एस मीणा ने कहा कि हमें कार्यों को समयबद्ध करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जीरो गार्बेज आवर के सिस्टम का कड़ाई से पालन किया जाए और रोज सभी स्थानों में सफाई हो।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



