कुलभूषण जाधव की पत्नी, मां के वीजा आवेदनों पर कार्यवाही जारी : पाक

Summary :

NULL

पाकिस्तान ने आज कहा कि कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के वीजा आवेदन प्राप्त हुए हैं और उन पर कार्यवाही चल रही है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर जाधव के परिवार द्वारा वीजा आवेदन किये जाने की पुष्टि की।

फैसल ने ट्वीट किया, कमांडर जाधव की मां और पत्नी के वीजा आवेदन मिले हैं जो मानवीय आधार पर आना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन पर कार्यवाही चल रही है। उन्होंने हालांकि वीजा को मंजूरी दिए जाने की कोई समयसीमा नहीं बताई।

बुधवार को, पाकिस्तान ने आईसीजे में जाधव तक काउंसलर पहुंच की भारत की याचिका को खारिज कर दिया था और दावा किया था कि ऐसा कर नई दिल्ली उनके जासूसों द्वारा एकत्रित जानकारी तक पहुंचना चाहती है।

 अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team