नई दिल्ली : लोकपाल बिल के लिए रामलीला मैदान से जनांदोलन खड़ा करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे एक बार फिर रामलीला मैदान का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को अन्ना हजारे अपने सहयोगियों के साथ रामलीला मैदान में एक आम सभा का आयोजन करेंगे। इससे पहले अन्ना अपने समर्थकों के साथ राजघाट जाएंगे और बाद में पैदल मार्च करते हुए शहीदी पार्क पहुंचेंगे, जिसके बाद रामलीला मैदान में जनसभा होगी। स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम किए हैं तो वहीं दिल्ली यातायात पुलिस ने भी कई मार्गों के इस्तेमाल से बचने की हिदायत दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अरुणा आसफ अली रोड, दिल्ली गेट, दरियागंज, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, अजमेरी गेट, पहाड़गंज, आईटीओ, राजघाट, मिन्टो रोड, विवेकानन्द मार्ग, जेएलएन मार्ग का यातायात प्रभावित रहेगा, जिसके कारण राहगीर दूसरे रास्तों का प्रयोग करें। इसके साथ ही दिल्ली गेट और राजघाट से जेएलएन मार्ग, कमला मार्केट से हमदर्द, पहाड़गंज चौक और शीला सिनेमा से अजमेरी गेट, डीडीयू मिन्टो रोड से कमला मार्केट, लहौरी गेट से अजमेरी गेट, बाराखंभा टॉलस्टॉय से गुरुनानक चौक पर यातायात बंद मिल सकता है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



