दिल्ली के Kashmere Gate पर तैनात हेड कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत, Scooty ने मारी टक्कर, फिर मालवाहक ने कुचला

Summary :

राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट में शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। ISBT के पास हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार यादव (39) को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रही एक मालवाहक (गुड्स कैरियर) गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। Scooter Hit Traffic Cop : ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा हेड कांस्टेबल अनिल कुमार कश्मीर गेट के ISBT के रिंग रोड पर शांति वन से चंदगी राम अखाड़े की तरफ जाने वाले कैरिज-वे पर तैनात थे। इसी दौरान हनुमान…

राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट में शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैफिक पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। ISBT के पास हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार यादव (39) को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रही एक मालवाहक (गुड्स कैरियर) गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया।

Scooter Hit Traffic Cop : ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

Traffic police head constable killed
(Image- Social Media)

हेड कांस्टेबल अनिल कुमार कश्मीर गेट के ISBT के रिंग रोड पर शांति वन से चंदगी राम अखाड़े की तरफ जाने वाले कैरिज-वे पर तैनात थे। इसी दौरान हनुमान मंदिर की तरफ से आ रही एक स्कूटी, जिस पर तीन लोग सवार थे, ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हेड कांस्टेबल सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रही मालवाहक गाड़ी ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद उन्हें सिविल लाइंस स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ISBT Kashmere Gate Accident: टक्कर मारने वाला स्कूटी चालक गिरफ्तार

घटना के बाद स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया था, जबकि मालवाहक वाहन चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। पुलिस ने तुरंत ही मामले की जांच शुरू की और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालकर स्कूटी चालक की पहचान कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।

Head Constable Anil: किराए के मकान में रहते थे अनिल

पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई। हेड कॉन्स्टेबल अनिल दिल्ली के छतरपुर में किराए के मकान में रहते थे, जबकि उनका परिवार राजस्थान के कोटपुतली (बहरोड़ क्षेत्र) के जटगंवारा गांव में रहता है। दिल्ली पुलिस पीड़ित परिवार को हर मुमकिन मदद दे रही है। वहीं, अनिल के सहकर्मियों ने उन्हें एक मेहनती और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।