दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर कल 10 घंटे तक ट्रैफिक रहेगा बाधित, यहां देखें डायवर्ट रूट

Summary :

दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों के लिए यह काम की ख़बर है। कल दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर 10 घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहेगा।

Delhi-Gurugram Expressway: दिल्ली और गुरुग्राम के लोगों के लिए यह काम की ख़बर है। कल दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर 10 घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहेगा। जिसके चलते सफर करने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर बीते दिन सोमवार को गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने एक रिलीज जारी की। जिसके मुताबिक, बुधवार 23 मार्च को दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर 10 घंटे तक यातायात प्रभावित हो सकता है. 
गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कल 23 मार्च को खेरकी दौला टोल प्लाजा से हीरो होंडा चौक तक भारतीय सेना की अहीर रेजिमेंट का मार्च होने जा रहा है जिस कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस रूट पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा। इस दौरान लोगों को अधिक परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से NH-48 के यातायात के डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। बकायदा ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए पूरा प्लान बनाकर सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। 

ट्रैफिक पुलिस की ओर जारी डायवर्जन शेड्यूल
1. सभी गाड़ियों को सेना के मार्च के दौरान हीरो हौंडा चौक से सुभाष चौक और पटौदी रोड पर डायवर्ट किया जाएगा.
2. मार्च के दौरान केवल छोटी गाड़ियां ही चलेगी.
3. हेवी व्हीकल्स की एंट्री पूरी तरह से बंद रहेगी.
4. जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाला ट्रैफिक खेरकी दौला टोल से पहले साउथ पेरीफेरल रोड से डायवर्ट रहेगा. यह ट्रैफिक लोक सोहना रोड से होते हुए गुजरेगा।
5. दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली यात्री ऐसा रुट ले जिससे वो गोल्फ कोर्स होते हुए सोहना रोड जुड़े और अपने गंतव्य स्थान तक जा सकते हैं।
6. सभी बड़े और मालवाहक व्हीकल्स को दिल्ली से फरीदाबाद जाने के लिए कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे का पांचगांव से प्रयोग करने की सलाह दी गई हैं। 

Desk Team