Transgender Rights Bill 2026 India: ट्रांसजेंडरों के अधिकार एवं जागरुकता को लेकर जानी मानी ट्रांसजेंडर अधिकार कार्यकर्ता डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब ऑफ इंडिया में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने राजनैतिक मंचों व भाषणों में इस्तेमाल की जाने वाली पूर्वाग्रह से भरी और अमानवीय भाषा की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा समाज में भेदभाव और हिंसा को सामान्य बनाने का अनुमति देती है। लक्ष्मी त्रिपाठी ने कहा कि जब कानून बनाने वाले हमें शक व तिरस्कार की नजर से देखते हैं तो समाज में नफरत को बढ़ावा मिलता है।
संसद को पूर्वाग्रह का मंच नहीं बनने देंगे
सार्वजनिक भाषा लोगों के व्यवहार को तय करती है और हम संसद को पूर्वाग्रह का मंच नहीं बनने देंगे। उन्होंने मुख्य रूप से ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) संशोधन विधेयक 2026 को लेकर सरकार से गुहार लगाई। उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की कि इस विधेयक को मंजूरी न दी जाए क्योंकि यह बिल बिना परामर्श के तरीके से लाया गया है। यह विधेयक सुरक्षा नहीं बल्कि भारत के सबसे हाशिए पर खड़े समुदायों में से एक को खत्म करने की कोशिश जैसा है। साथी ही उन्होंने केन्द्र सरकार से अपील की कि देशभर में ट्रांसजेंडर इंटरसेक्स और जेंडर ड्राइवर्स समुदायों के साथ वास्तविक परामर्श शुरू किया जाए। इतना ही नहीं एनएएलएसए फैसले के अनुरूप स्व पहचान के अधिकार को भी बहाल किया जाए। इस दौरान सिमरन शेख, सानवी जेठवानी, आर्यन पाशा, सर्वज्ञ सोनी व नेहल आदि भी मौजूद रहे।
Also Read: प्रसाद नगर और द्वारका की हाइड्रोलिक स्काई लिफ्ट मशीन खराब, समय पर जानें न बच सकीं


Download Android App
Download iOS App




