नई दिल्ली : दिल्ली परिवहन विभाग आज से पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगा। लोगों को अब केवल टेस्ट देने के लिए ही दफ्तर आना होगा। विभाग पिछले दो साल से इस दिशा में काम कर रहा था। परिवहन सचिव वर्षा जोशी ने बताया कि विभाग में अब कोई भी काम मैनुअल तरीके से नहीं होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल आठ दिनों तक इस परियोजना पर नजर रखी जाएगी। यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे दूर किया जाएगा।
सुविधाएं ऑनलाइन हो जाने के बाद लोगों को फायदा होगा। साथ ही विभागीय कामकाज निपटाने में भी आसानी होगी। किसी भी सेवा के लिए लोग तारीख ले सकेंगे। उन्हें तय समय पर आकर अपना काम करवाना होगा। बता दें कि विभाग ने पायलेट प्रोजेक्ट के तहत आई पी एस्टेट व जनकपुरी अथॉरिटी में कुछ सुविधाओं को शुरू किया था। इसके बाद 5 मार्च 2017 को सरकार ने विभाग की कुछ अन्य सेवाएं भी ऑनलाइन की थीं। दिल्ली परिवहन विभाग के सभी अथॉरिटी में लोग 60 रुपये देकर हेल्प डेस्क की सुविधा ले सकते हैं।
दिल्ली के परिवहन मंत्री ने IAS अधिकारी को लगाई फटकार
इस संबंध में अधिकारी ने बताया कि सभी अथॉरिटी में हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। यहां 60 रुपये का भुगतान कर लोग आवेदन करने की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। लाइसेंस के लिए आवेदन, वाहन पंजीकरण , व्हीकल फिटनेस फीस और फैंसी पंजीकरण संख्या का आवंटन, वाहनों के चालान जमा करवाना, फीस जमा करवाना सहित अन्य सभी कार्य ऑनलाइन हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



