पद्म विभूषण अरूण जेटली की पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन किए अर्पित

Summary :

Arun Jaitley Death Anniversary : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भारत के पूर्व वित्त मंत्री पद्म विभूषण अरूण जेटली की पुण्य तिथि पर सोमवार (24 अगस्त) को दिल्ली भाजपा कार्यालय में परम्परानुसार स्वर्गीय अरूण जेटली के चित्र पर प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने माल्यार्पण किया और उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों ने भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात पद्म विभूषण अरूण जेटली पार्क, सिरी फोर्ट पार्क में एक श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन उनके परिवार द्वारा आयोजित किया गया । बता दें कि जिसमें आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरंजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष…

Arun Jaitley Death Anniversary : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भारत के पूर्व वित्त मंत्री पद्म विभूषण अरूण जेटली की पुण्य तिथि पर सोमवार (24 अगस्त) को दिल्ली भाजपा कार्यालय में परम्परानुसार स्वर्गीय अरूण जेटली के चित्र पर प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं विधानसभाध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने माल्यार्पण किया और उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों ने भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात पद्म विभूषण अरूण जेटली पार्क, सिरी फोर्ट पार्क में एक श्रद्धांजली कार्यक्रम का आयोजन उनके परिवार द्वारा आयोजित किया गया ।

बता दें कि जिसमें आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरंजीत सिंह संधू, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, भाजपा के सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने दिल्ली के अनेक गणमान्य जनों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिती में अरूण जेटली की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। पद्म विभूषण अरुण जेटली परिवार की ओर से उनकी पत्नी संगीता जेटली, पुत्र एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहन जेटली, पुत्री सोनाली जेटली बख्शी ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इनके अलावा श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख थे सांसद धर्मेन्द्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत एवं बांसुरी स्वराज, दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद, एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, विधायक सतीश उपाध्याय, हरीश खुराना, ओमप्रकाश शर्मा, दिल्ली भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी विष्णु मित्तल, सुनील यादव, प्रवीण शंकर कपूर, रंजीत कश्यप, नरेश वशिष्ठ, कैलाश जैन, अमित गुप्ता, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता नूपुर शर्मा आदि के आलावा उनके निकटस्थ सहयोगी हंस भल्ला, स्वप्न दास गुप्ता, सिद्धार्थ नाथ सिंह, मनजीत सिंह जी.के, अधिवक्ता नूपुर शर्मा, देवयानी राणा एवं निधि डोगरा ने भी श्रद्धांजली अर्पित की।

गौरतलब है कि

अरुण जेटली जी केवल पूर्व वित्त मंत्री नहीं थे, वो एक ओजस्वी वक्ता थे, एक कुशल संगठनकर्ता थे और सबसे बड़ी बात – वो सबके मित्र थे। राजनीति में विरोधी भी उनकी बात को सम्मान से सुनते थे, क्योंकि उनके शब्दों में तर्क था, तथ्य था और स्नेह था।

उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। जीएसटी जैसा ऐतिहासिक सुधार, दिवालिया कानून, बैंकिंग सुधार – हर निर्णय में उनका दूरदर्शी नेतृत्व दिखता था। दिल्ली के लिए जेटली जी का विशेष स्नेह था और 2014 के बजट में जब दिल्ली में स्थानिय सरकार नहीं थी उन्होने संसद में प्रस्तुत बजट में विशेष ध्यान दिया था। एक छात्र नेता, कुशल वकील, खेल प्रेमी, एक राजनेता के रूप में उन्होंने दिल्ली की जनता की सेवा की और हमेशा दिल्ली के विकास के लिए आवाज़ उठाते थे।

 

Sumant Chaudhary