Twisha Sharma Death Case Update: ट्विशा शर्मा की मौत से जुड़े मामले में नया अपडेट समाने आया है। दरअसल, भोपाल की कोर्ट ने दूसरा पोस्टमार्टम कराने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने साफ कहा कि दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच कराने के लिए पहले दिए गए निर्देश अब लागू नहीं रहेंगे। कोर्ट के इस फैसले के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। भोपाल कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि मृतका के शव को दिल्ली AIIMS भेजकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने की जरूरत नहीं है।
Second Postmortem Plea Rejected: कोर्ट ने खारिज की मांग

अदालत ने पहले जारी किए गए उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसमें फॉरेंसिक जांच के लिए शव को दिल्ली भेजने की बात कही गई थी। हालांकि अदालत ने शव को सुरक्षित रखने को लेकर चिंता जरूर जताई। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता ने अपने आवेदन में मांग की थी कि संबंधित अधिकारियों को शव सुरक्षित रखने के निर्देश दिए जाएं, ताकि आगे की जांच प्रभावित न हो।
AIIMS Bhopal Mortuary: AIIMS भोपाल में रखा गया है शव

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विशा शर्मा का शव फिलहाल AIIMS भोपाल की मोर्चरी में रखा गया है। वहां शव को लगभग -4 डिग्री सेल्सियस तापमान पर सुरक्षित रखा गया है। लेकिन AIIMS भोपाल के डॉक्टरों और अधिकारियों ने अदालत को बताया कि शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इससे भी कम तापमान यानी करीब -80 डिग्री सेल्सियस की जरूरत होती है। मौजूदा व्यवस्था में इतनी कम तापमान वाली सुविधा उपलब्ध नहीं है।
Twisha Sharma Death Case Update: भोपाल में नहीं मिली जरूरी सुविधा

अदालत को दी गई जानकारी में बताया गया कि भोपाल के अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में भी इतनी कम तापमान पर शव को सुरक्षित रखने की कोई सुविधा मौजूद नहीं है। इस वजह से शव को लंबे समय तक सुरक्षित रखना एक चुनौती बन गया है। कोर्ट ने इस स्थिति को गंभीर मानते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
SHO को दिए गए खास निर्देश
भोपाल कोर्ट ने कटारा हिल्स थाना प्रभारी (SHO) को आदेश जारी करते हुए कहा कि वे मध्य प्रदेश के अन्य बड़े मेडिकल संस्थानों से तुरंत जानकारी जुटाएं। अदालत ने पूछा है कि क्या राज्य के किसी दूसरे शहर या बड़े अस्पताल में शव को बहुत कम तापमान पर सुरक्षित रखने की सुविधा उपलब्ध है या नहीं। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि पुलिस बिना देरी किए पूरी रिपोर्ट लिखित रूप में अदालत के सामने पेश करे। ताकि आगे की प्रक्रिया तय की जा सके और शव के संरक्षण को लेकर उचित फैसला लिया जा सके।
ट्विशा शर्मा मौत मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। परिवार और संबंधित पक्ष इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं कोर्ट अब मेडिकल सुविधाओं और शव संरक्षण की स्थिति पर भी नजर बनाए हुए है। अदालत के इस फैसले के बाद अब सभी की नजर पुलिस रिपोर्ट और आगे की जांच पर टिकी हुई है।
यह भी पढ़ें: कैसे हुई ट्विशा शर्मा की मौत? सामने आई Post Mortem Report ने सुलझा दी मर्डर मिस्ट्री


Download Android App
Download iOS App




