कैसे हुई ट्विशा शर्मा की मौत? सामने आई Post Mortem Report ने सुलझा दी मर्डर मिस्ट्री

Summary :

Twisha Sharma Postmortem Report: Delhi से जुड़े हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने की बात कही गई है। परिवार का आरोप है कि ये सिर्फ आत्महत्या का मामला नहीं बल्कि हत्या भी हो सकती है। पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि ट्विशा की मौत फांसी लगने से हुई।…

Twisha Sharma Postmortem Report: Delhi से जुड़े हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। रिपोर्ट में ट्विशा के शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने की बात कही गई है। परिवार का आरोप है कि ये सिर्फ आत्महत्या का मामला नहीं बल्कि हत्या भी हो सकती है। पुलिस अब हर एंगल से जांच कर रही है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया कि ट्विशा की मौत फांसी लगने से हुई। हालांकि रिपोर्ट में शरीर पर कई चोटों का जिक्र भी किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि ये चोटें मौत से पहले लगी थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर हल्की चोटों के निशान पाए गए हैं। डॉक्टरों ने संभावना जताई है कि ये चोटें किसी कठोर वस्तु से लगी हो सकती हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाथापाई या दबाव बनाने जैसी स्थिति से इन चोटों का संबंध हो सकता है। यही वजह है कि ट्विशा का परिवार हत्या की आशंका जता रहा है।

Twisha Sharma Postmortem Report: विसरा और DNA जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Twisha Sharma Postmortem Report (credit-sm)
Twisha Sharma Postmortem Report (credit-sm)

पोस्टमार्टम के दौरान विसरा और ब्लड सैंपल को फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) भेजा गया है। इनकी जांच से पता लगाया जाएगा कि शरीर में किसी जहरीले पदार्थ का असर था या नहीं। इसके अलावा नाखूनों के सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। पुलिस ने कपड़े और अन्य सबूत भी जांच के लिए सील कर लिए हैं। डॉक्टरों ने हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए यूटेरस को भी सुरक्षित रखा है। रिपोर्ट में बताया गया कि मौत करीब 6 घंटे पहले हुई थी।

Twisha Sharma ki Khabar: सास ने दिखाई मानसिक बीमारी से जुड़े दस्तावेज

Twisha Sharma Postmortem Report (credit-sm)
Twisha Sharma Postmortem Report (credit-sm)

मामले में ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह ने मीडिया के सामने कुछ मेडिकल दस्तावेज रखे। उनका दावा है कि ट्विशा मानसिक तनाव और बीमारी से गुजर रही थी। उन्होंने मनोचिकित्सक डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी की एक पर्ची भी दिखाई, जो ट्विशा की मौत से 6 दिन पहले की बताई जा रही है। हालांकि जब डॉक्टर सत्यकांत त्रिवेदी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने मरीज की गोपनीयता का हवाला देते हुए किसी भी निजी जानकारी को साझा करने से इनकार कर दिया।

Twisha Sharma Death: क्या है पूरा मामला?

ट्विशा शर्मा मूल रूप से Noida की रहने वाली थी। उसकी मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए Bhopal के रहने वाले वकील समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों ने दिसंबर 2025 में शादी की थी। परिवार के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद ही रिश्तों में तनाव शुरू हो गया था। ट्विशा के परिजनों का आरोप है कि उस पर पैसों को लेकर दबाव बनाया जाता था।

यहां तक कि उसके निजी खर्च के लिए भी पैसे नहीं दिए जाते थे। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उसके चरित्र पर सवाल उठाए जाते थे। बताया जा रहा है कि मई के पहले हफ्ते में ट्विशा का गर्भपात भी कराया गया था। अब इस पूरे मामले की जांच के लिए Bhopal Police ने एसआईटी का गठन कर दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: स्कॉर्पियो दी, अब फॉर्च्यूनर की मांग… ग्रेटर नोएडा में दहेज की प्रताड़ना से तंग आकर छत से कूदी युवती, 14 महीने पहले हुई थी शादी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।