Two elderly women found dead in Rajendra Nagar: राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों से एक के बाद एक हत्या और मर्डर की घटनाएं हो रही है। न्यू राजेंद्र नगर के R ब्लॉक में एक ही घर में 2 बुजुर्ग महिलाओं की लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाएं बुजुर्ग थीं। दोनों की उम्र भी 80 के आसपास है।
कैसे हुई ननद-भाभी की मौत?
बता दें कि आज सुबह घर में काम करने वाली नौकरानी आई, तो उसे घर के अंदर से गंदी बदबू आ रही थी, तभी उसने दरवाजा खोलकर देखा तो अंदर का नजारा देखकर वह घबरा गई और आसपास के लोगों को बुलाई। पुलिस के अनुसार, नौकरानी पिछले 2 दिनों से काम पर नहीं आई थी। दोनों महिलाओं की पहचान 78 वर्षीय सरोज और लगभग 80 वर्षीय चंद्रकांता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों में ननद भाभी का रिश्ता है। राजेंद्र नगर जैसे पॉश इलाके में इस तरह की घटना से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वो दोनों घर में अकेली रहती थी।
पुलिस ने क्या-क्या बताया?
घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंद्रकांता (मृतक महिला) बिस्तर पर थीं। उनकी स्थिति काफी खराब थी। वो बिना किसी सहारे के हिलती डुलती भी नहीं थीं, जबकि सरोज (अन्य मृतक महिला) को भी किसी दूसरे की सहारे की ज़रूरत पड़ती थी और वही चंद्रकांता की देखभाल भी करती थीं। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों शवों पर किसी भी बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा, घर में ज़बरदस्ती घुसने का कोई संकेत या ऐसा कोई सबूत जिससे यह लगे कि किसी ने ज़बरदस्ती घर में प्रवेश किया था ये भी नहीं मिला है।
फिलहाल, एक फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है, जबकि शवों को मौत का सही कारण पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल की जा रही है और आगे की पूछताछ जारी है।


Download Android App
Download iOS App




