नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस के दो वरिष्ट आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर पर एक बार फिर उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जी हां, गुरुवार को ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर के स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर (नॉर्थ) संजय सिंह को ट्रांसफर के बाद स्पेशल सीपी लाइसेंसिंग एवं ट्रांस्पोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जबकि डीसीपी रेलवे दिनेश गुप्ता को ट्रांसफर के बाद इन दिनों तनाव झेल रहे नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में बतौर एडिशनल डीसीपी लगाया गया है। दिनेश कुमार गुप्ता की काबिलियत को ध्यान में रखते हुए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से अपना-अपना कार्यभार संभालना है।
वहीं एडिशनल डीसीपी हरेंद्र सिंह को डीसीपी रेलवे लगाया गया है। वहीं स्पेशल सीपी क्राइम सतीश गोलचा स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर (नॉर्थ) का कार्यभार भी संभालेंगे।


Download Android App
Download iOS App



