सीवाईएसएस की होगी अहम भूमिका : राय

Summary :

आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) की अहम भूमिका होगी।

नई दिल्ली : आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) की अहम भूमिका होगी। यह बात गुरुवार को आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने पार्टी मुख्यालय पर आयोजित सीवाईएसएस की बैठक में कही। बैठक में आगामी चुनाव में सीवाईएसएस का क्या भूमिका होगी, इस बात पर चर्चा हुई। 
आगामी चुनाव के मद्देनजर एक कोआर्डिनेशन टीम का गठन किया गया। कोआर्डिनेशन टीम ने लगभग 30 सदस्य होंगे। इस कोआर्डिनेशन टीम का कार्य दिल्ली सरकार द्वारा पिछले 5 सालों में किए गए जनहित के कार्यों को दिल्ली के छात्रों तक पहुंचाना होगा। गोपाल राय ने कहा कि इस देश में जो एक भय का माहौल बना दिया गया है उसे सकारात्मकता से ही तोड़ा जा सकता है और देश का छात्र ही इस माहौल को तोड़ेगा। 
उन्होंने कहा कि इस देश में 2 राज्यों के मॉडल की लड़ाई चल रही है, एक मोदी का झूठा गुजरात मॉडल और दूसरा केजरीवाल का दिल्ली मॉडल। दिल्ली का आगामी विधानसभा चुनाव तय करेगा कि इस देश का भविष्य गुजरात मॉडल से सुधरेगा या केजरीवाल मॉडल से। उन्होंने छात्रों से कहा क्योंकि बात देश के भविष्य की है तो छात्रों को भी अपनी ऊर्जा इसमें लगानी चाहिए।

Desk Team