गुजरात में राजकोट शहर के कुवाडवा क्षेत्र में शुक्रवार को एक सरकारी बस और ट्रक की टक्कर में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य यात्री घायल हो गये। पुलिस निरीक्षक ए आर मोडिया ने बताया कि राजकोट-अहमदाबाद राजमार्ग पर मालियासण चार रास्ता के निकट जालोद से जामनगर की ओर जा रही एसटी बस और ट्रक-ट्रेलर में तड़के टक्कर हो गयी।
हादसे में बस सवार खेडा के वसो निवासी चालक नवीन चंद्र मकवाणा (51) और यात्री नरवतभाई तडवी (40) की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।


Download Android App
Download iOS App



