पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर इलाके में दो अज्ञात लोगों ने कथित रूप से बंदूक की नोक पर एक महिला से उसकी सोने की चेन लूट ली । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार दोपहर बाद हुई। पुलिस के अनुसार महिला विनोद नगर इलाके में बाजार गयी थी तभी दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों ने कथित रूप से उसकी सोने की चेन झपट ली।
उन्होंने कहा कि जब महिला ने शोर मचाया तो उन्होंने देसी पिस्तौल तानकर उसे धमकाया और फिर भाग गए। घटना के समय उसके साथ एक अन्य महिला भी थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने कहा, ”हमने कल्याणपुरी थाने में लूट का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।” पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।


Download Android App
Download iOS App



