ड्रग्स कनेक्शन मामले में एनसीबी की कार्रवाई लगातार बढ़ती जा रही है। भारती सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले भारती सिंह को एनसीबी ने कल यानी शनिवार को गिरफ्तार किया था। दरअसल शनिवार को हर्ष से एनसीबी ने घंटो पूछताछ की थी जिसके बाद अब खबर आ रही है कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

एनसीबी का कहना है कि भारती सिंह और लिंबाचियां के खिलाफ ड्रग्स लेने का आरोप लगा है। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया है, इसके कुछ देर बाद कोर्ट में पेशी होगी। जानकारी के मुताबिक हर्ष और भारती को सुब 11.30 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा। उनके साथ दो ड्रग्स पेडलर्स को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तारी के बाद अब भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल ले जाया गया है। भारती सिंह को कल यानी शनिवार को गिरफ्तार किया गया था जबकि हर्ष से पहले एनसीबी ने घंटों पूछताछ की और उसके बाद उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



