नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय मिथिला संघ की स्वर्ण जंयती के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा करते हुए कहा कि बिहार के दरभंगा और पूर्णिया में नए एयरपोर्ट बनाए जायेंगे। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहे।
नीतीश कुमार ने कहा कि पटना हवाई अड्डे के नए टर्मिनल की छत पर मैथिली (मधुबनी) पेंटिंग लगी होगी। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने छोटे शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने तथा आम लोगों को भी विमान यात्रा मुहैया कराने के उद्देश्य से हाल ही में उड़न सेवा की शुरुआत की है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि पूर्णिया और दरभंगा हवाई अड्डे इस योजना के अंतर्गत आएंगे या नहीं।
इस योजना के तहत एक घंटे की उड़ान के लिए अधिकतम 2,500 रुपये किराया रखने की इजाजत है। योजना के पहले चरण में पांच विमानन कंपनियों को 128 मार्गों’ पर सेवाएं देने की अनुमति मिली है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



