रेस्त्रां की अवजल शोधन इकाई की सफाई करते वक्त दो कर्मियों की मौत

Summary :

मोनिका भारद्वाज ने बताया, “यह घटना दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच हुई। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वे सफाई के लिए अवजल शोधन इकाई में घुसे थे।

पश्चिमी दिल्ली के रेस्त्रां की अवजल शोधन इकाई में कथित तौर पर सफाई करने उतरे दो कर्मियों की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन के ‘पाइरेट्स ऑफ ग्रिल’ रेस्त्रां में हुई। पुलिस ने बताया रेस्त्रां के दो सफाईकर्मी राकेश एवं अजय की मौत हो गई जबकि उनके दो साथी – पंकज एवं राजू अस्पताल में भर्ती हैं।

 पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया, “यह घटना दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच हुई। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वे सफाई के लिए अवजल शोधन इकाई में घुसे थे।” उन्होंने बताया, “राजौरी गार्डन पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य जानकारियों की प्रतीक्षा की जा रही है।”

Desk Team