दक्षिणी दिल्ली : स्वतंत्रता दिवस पर विशेष जांच और तलाशी अभियान में द्वारका जिले की स्पेशल स्टॉफ की पुलिस टीम ने दो कुख्यात बदमाशों को हथियार के साथ दो अलग-अलग जगहों से दबोच लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने आरोपियों की पहचान धरमबीर (31) और अब्दुल वाहिद अंसारी (29) के तौर पर की गई है।
दोनों को द्वारका जिले की स्पेशल स्टॉफ की टीम ने एसीपी राजेन्द्र सिंह की निगरानी और इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में एसआई रंजीव त्यागी, एएसआई हंस, उमेश, बिजेन्द्र, हेड कांस्टेबल अनिल, राजकुमार, कांस्टेबल प्रवीण, अशोक, अश्विनी, जगदीश, राजकुमार और सुमित ने विशेष जांच के दौरान दो अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में द्वारका स्पेशल स्टॉफ की दो अलग-अलग टीम इलाके में विशेष गश्त और जांच कर रही थी।


Download Android App
Download iOS App



