शराब नीति को लेकर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पत्र लिखने वाले समाजसेवी अन्ना हजारे को आम आदमी पार्टी (आप) बीजेपी से जुड़ा हुआ बता रही है। इस बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने अन्ना हजारे पर ज़ोरदार हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले हजारे को समाजद्रोही, महाधूर्त और बेईमान तक कह डाला है।
उदित राज ने ट्विटर के जरिये अन्ना हजारे पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे समाज सेवी नही समाज द्रोही हैं। बीजेपी के कहने पर यूपीए सरकार पर 2जी स्पेट्रम व कोयला आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जो गलत साबित हुआ। इस बेईमान इन्सान को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्ना हजारे महाधूर्त आदमी है। पहले के उठाए भृष्ठाचार एक न साबित हुऐ। क्या हुआ लोकपाल का?
अन्ना हजारे समाज सेवी नही समाज द्रोही हैं। बीजेपी के कहने पर यूपीए सरकार पर जी २ स्पेट्रम व कोयला आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जो गलत साबित हुआ। इस बेईमान इन्सान को माफी मांगनी चाहिए।@incindia
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) August 30, 2022
उदित राज ने ऐसे वक़्त पर अन्ना हजारे को निशाने पर लिया है, जब हाल ही में उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखकर उनकी शराब नीति की आलोचना की है और उनसे शराब की दुकानों को बंद कराने की अपील की है। हजारे के इस पत्र को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी अन्ना हजारे को उन्हें निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



