मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कहा कि सतना जिले के सिद्धा पहाड़ से जुड़ मामला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संज्ञान में है और किसी की भी आस्था पर कोई कुठाराघात नहीं होगा।
डॉ मिश्रा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि इस मामले में कांग्रेस की कोई आपत्ति नहीं है, वे सिर्फ भ्रम पैदा कर रहे हैं। पूरा मामला मुख्यमंत्री श्री चौहान के संज्ञान में है, इस बारे में बातचीत हो रही है। किसी की आस्था पर कोई कुठाराघात नहीं होगा।
धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़
दरअसल कल कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने आरोप लगाया था कि सतना में स्थित सिद्धा पहाड़, जो राम वन गमन पथ पर स्थित है, जहाँ पर प्रभु श्री राम ने इस भूमि को निशाचरों से मुक्त करने की प्रतिज्ञा ली थी, उस पहाड़ को खनन हेतु खोदने की सरकार ने प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। खुद को धर्मप्रेमी बताने वाली भाजपा सरकार अपने व्यावसायिक हितों के लिये लगातार धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ वाले निर्णय लेती आयी है।
अवशेषों को सुनियोजित तरीक़ से नष्ट करने का काम
यह वह पहाड़ है जिसका उल्लेख रामचरित मानस व वाल्मीकि रामायण में भी है कि राक्षसों द्वारा ऋषि मुनियों का वध करने के बाद उनके अस्थि समूह से बने ढेर से यह पहाड़ बना है। श्री कमलनाथ ने आरोप लगाया था कि भगवान राम के नाम का राजनीति के लिये उपयोग करने वाली भाजपा सरकार अब उनके अवशेषों को सुनियोजित तरीक़ से नष्ट करने का काम कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



