निर्विरोध चुने गए चेयरमैन उम्मीदवार

Summary :

नॉर्थ व साउथ एमसीडी में चेयरमैन पदों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन पद के चुनाव संपन्न हुए।

नई दिल्ली : नॉर्थ व साउथ एमसीडी में चेयरमैन पदों के लिए उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। शुक्रवार को स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन पद के चुनाव संपन्न हुए। नॉर्थ एमसीडी में चेयरमैन पद के लिए जय प्रकाश व डिप्टी चेयरमैन के लिए विपिन मल्होत्रा निर्विरोध निर्वाचित हुए। 
दोनों ही पदों के लिए केवल एक-एक ही नामांकन ही प्राप्त हुआ था। वहीं, साउथ एमसीडी में भी चेयरमैन पद के लिए भूपेंद्र गुप्ता व डिप्टी चेयरमैन पद के लिए राजपाल सिंह निर्विरोध चुने गए। गुप्ता ने कहा कि वे जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के सार्थक प्रयास करेंगे।  विकास की गति में तेजी लाएंगे। 
चुनौतियों से निपटने में निगम पूरी तरह सक्षम है। वहीं, नॉर्थ एमसीडी में चेयरमैन चुने जय प्रकाश ने कहा कि मेरा इस पद के लिए चुना जाना मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी का काम है। नॉर्थ एमसीडी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और आर्थिक स्थायित्व लाना प्राथमिकता है।

Desk Team