सीसीटीवी के लगने से वारदात में आएगी कमी : राजेंद्र पाल गौतम

Summary :

दिल्ली सरकार के समाज कल्याम मंत्री व विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को सीमापुरी विधानसभा में सीसीटीवी लगाने के कार्य का उद्घाटन किया।

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के समाज कल्याम मंत्री व विधायक राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को सीमापुरी विधानसभा में सीसीटीवी लगाने के कार्य का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गौतम ने कहा कि इलाके में सीसीटीवी लगने से वारदात में काफी कमी होगी। सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन करते हुए गौतम सीमापुरी की जनता को बधाई दी और कहा दिल्ली सरकार सभी किए हुए अपने वादों को एक के बाद एक पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
हालांकि सीसीटीवी कैमरों का काम कई बार रोका गया लेकिन दिल्ली सरकार अपने वादे के मुताबिक इस काम को पूरा करने के लिए अड़ी रही और आज सभी अड़चनों को दूर करते हुए आपके बीच है।
2000 सीसीटीवी से लैस होगी विधानसभा
गौतम ने कहा कि सीमापुरी विधानसभा में लगभग 2000 सीसीटीवी लगने हैं, जिसमें से हर वार्ड में 500 कैमरे लगाए जाने हैं। इसकी शुरुआत सुंदर नगरी से की गई। विधायक कुमारी विमलेश कोली ने कहा की दिल्ली सरकार पिछले 4 सालों में जिस तरह जनता की सेवा के लिए दिल्ली सरकार रात दिन काम किया है। 

Desk Team