नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में सितम्बर माह में पुलों का गिरना जारी है। इस माह की यह तीसरी घटना है। आज दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में एक निर्माणाधीन फ़्लाईओवर गिर गया है। इस हादसे में किसी के घायल होने की ख़बर नहीं है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक हादसे के बाद मौक़े पर राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है।
#WestBengal: An under-construction bridge collapsed on Kalnagini river at Kakdwip in South 24 Parganas district. No injuries reported till now. pic.twitter.com/7PDm3xJsJ6
— ANI (@ANI) 24 September 2018
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिण 24 परगना जिले के मजिस्ट्रेट वाय रत्नाकर राव ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, ”यह घटना सोमवार को सुबह में हुई। हम लोग आगे की जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं।” उन्होंने बताया कि एक टीम स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर गयी है। इस सितंबर महीने में पुल गिरने की यह तीसरी घटना है। दक्षिणी कोलकाता का माजेरहाज पुल चार सितंबर को गिर गया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। उत्तरी बंगाल में सिलीगुड़ी के निकट सात सितंबर को एक पुराना पुल गिरने से एक ट्रक चालक घायल हो गया।
सात सितंबर को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी के नजदीक एक पुल ढह गया था। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक ट्रक गुजर रहा था। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। हादसे के बाद टूटे पुल से ट्रक पूरी तरह लटक गया। राज्य के मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रक पुल पार कर रहा था, वह ट्रक अब भी पुल के टूटे हिस्से से लटक रहा था। यह पुल मानगंज इलाके को सिलीगुड़ी से जोड़ता है। ट्रक चालक को अस्पताल ले जाया गया है। हफ्ते में यह दूसरा मौका है जब पुल गिरा था।
चार सितंबर की शाम दक्षिणी कोलकाता के माजेरहाट में एक पुल गिर गया था। हादसे में जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं, 19 लोगों के घायल हो गए थे। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 40 साल पुराना यह पुल बेहाला को कोलकाता के दूसरे इलाकों से जोड़ता था। माजेरहाट रेलवे स्टेशन के पास ही यह ब्रिज बना था। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने पुल गिरने के मामले की जांच के आदेश दिए थे। वहीं मृतक और घायलों को पश्चिम बंगाल सरकार ने पांच लाख और 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की थी।


Download Android App
Download iOS App



