केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद बुधवार को यहां एम्स में भर्ती कराया गया। एम्स अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है और चिकित्सकों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।
मंत्री के एक सहयोगी ने कहा, ‘‘आठ फरवरी को जलपाईगुड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होकर लौटने पर मंत्री को तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अनुपम खेर, अक्षय खन्ना और 12 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आज उनकी स्थिति बिगड़ने पर उन्हें विशेषीकृत इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया।’’
सूत्रों ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री अहलूवालिया ने सांस लेने में परेशानी और बेचैनी की शिकायत की। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।


Download Android App
Download iOS App



