बिहार की राजधानी पटना शहर में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने पटना मेट्रो रेल परियोजना को बुधवार को मंजूरी दे दी। इसमें दो गलियारे – दानापुर से मीठापुर और पटना रेलवे स्टेशन से न्यू आईएसबीटी होंगे।
सरकार के मुताबिक करीब 13,365.77 करोड़ रुपये वाली अनुमानित लागत वाली की इस परियोजना का क्रियान्वयन पांच साल में होगा।
यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
अनुपम खेर, अक्षय खन्ना और 12 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
एक बयान में सरकार ने बताया कि दानापुर कैंट-मीठापुर गलियारा शहर के मध्य से गुजरेगा और राजाबाजार, सचिवालय, उच्च न्यायालय, एवं लॉ यूनिवर्सिटी रेलवे स्टेशन जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ेगा।
पटना रेलवे स्टेशन-आईएसबीटी कॉरिडोर गांधी मैदान, पीएमसीएच, पटना विश्वविद्यालय, राजेंद्र नगर, महात्मा गांधी सेतु, ट्रांसपोर्ट नगर एवं आईएसबीटी को जोड़ेगा।


Download Android App
Download iOS App



