दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को प्रचार के लिए उतार दिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को दिल्ली के महावीर एनक्लेव वार्ड नंबर- 105 में बीजेपी प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे। इस दैरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि एमसीडी चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी।अरविंद केजरीवाल जो फर्जी बातें करते हैं ।उनसे जनता ऊब चुकी है और अब बीजेपी के साथ है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन के दिन-प्रतिदिन नए वीडियो सामने आने के बाद ब्रजेश पाठक ने कहा कि जो शुचिता की बात थी। जो कदाचार की बात थी।उसकी पराकाष्ठा केजरीवाल ने की है।दिल्ली की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। जेल जो अपराधियों को दंड देने की जगह होती है। उसको आरामगाह बनाने का काम किया है। फाइव स्टार सुविधाएं सतेंद्र जैन को दी जा रही हैं। बता दें ब्रजेश पाठक यूपी के डिप्टी सीएम हैं। बीजेपी नड्डा भी दिल्ली के वजीरपुर में चुनाव प्रचार करने उतरे हैं ।
महावीर इंक्लेव में पानी गंदगी और सड़कों की समस्या
वहीं वार्ड नंबर- 105 महावीर एनक्लेव के लोगों का कहना है कि इलाके में पानी, गंदगी और सड़कों की समस्या है।साथ ही महिलाएं आरोप लगा रही हैं कि गली-गली में शराब के ठेके खुलने से सड़कों पर शराबी पड़े रहते हैं।महिलाओं के साथ बदतमीजी होती है। उनको घर से निकलने में दिक्कत होती है और यह सब आम आदमी पार्टी ने किया है। इसलिए इस बार बीजेपी को वोट देकर इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाएंगे।
दिल्ली के एमसीडी चुनाव में यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भरी हुंकार
Summary :
दिल्ली के एमसीडी चुनाव में बीजेपी ने यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को प्रचार के लिए उतार दिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को दिल्ली के महावीर एनक्लेव वार्ड नंबर- 105 में बीजेपी प्रत्याशी अजीत सिंह के समर्थन में वोट मांगने पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App



