दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बीजेपी के पांच विधायकों को सदन से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया। बता दें ये सभी बच्चों की शिक्षा और शिक्षकों के प्रशिक्षण से जुड़ी नीतियों में उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के खिलाफ बोल रही आम आदमी पार्टी का विरोध कर रहे थे।
इसमें आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रख रही थी जिसका बीजेपी विरोध कर रही थी। जिसके बाद गोयल के निर्देश पर मार्शल ने बीजेपी विधायक अजय महावर, जितेंद्र महाजन, ओ. पी. शर्मा, अभय वर्मा और अनिल बाजपेयी को सदन से बाहर निकाल दिया।
एक चौथाई बजट शिक्षा के लिए आवंटित
आतिशी ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने अपने बजट का एक चौथाई हिस्सा शिक्षा के लिए आवंटित किया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने शिक्षकों के प्रशिक्षण का बजट 10 गुना बढ़ा दिया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव आया है।
उपराज्पाल काे आदेश को अवैध बता रही आप पार्टी
आतिशी ने कहा, ‘‘उपराज्यपाल का शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड भेजने से रोकने का आदेश अवैध है। वह एक संवैधानिक पद पर हैं और बीजेपी के एजेंट नहीं. उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार उनके पास स्वतंत्र रूप से फैसला करने का अधिकार नहीं है।
बीजेपी ने आप पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
‘आप’ सरकार पर भ्रष्टाचार व घोटालों का आरोप लगाते हुए बीजेपी के विधायक दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को काले कपड़े ,पगड़ी पहनकर पहुंचे और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की। बीजेपी के सदस्य अजय महावर ने बसों की खरीद, आबकारी नीति और दिल्ली जल बोर्ड की कार्यप्रणाली में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की ‘‘बेईमान’’ सरकार मनीष सिसोदिया का बचाव कर रही है। जिनपर ‘‘भ्रष्टाचार के कई बड़े आरोप’’ ह।जबकि उनके एक मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में है।

Download Android App
Download iOS App