नई दिल्ली : वायु-प्रदूषण के मुद्दे पर लोकसभा में चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद प्रवेश वर्मा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की गई टिप्पणी पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़ा ऐतराज जताया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढ़ा ने कहा कि जिस प्रकार की अभद्रतापूर्ण तरीके से सीएम केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया वह सब गैर संसदीय है।
चड्ढ़ा ने कहा कि मैं प्रवेश वर्मा के घटिया बयान पर बस इतना ही कहना चाहूंगा कि यदि भाजपा को यह लगता है कि सीएम केजरीवाल पर व्यक्तिगत हमले कर, उनके परिवार और उनके स्वास्थ्य के बारे में गंदी बातें करके यदि दिल्ली का वायु-प्रदूषण कम होता है तो भाजपा के तमाम सांसद सुबह से लेकर शाम तक पानी पी-पीकर अरविंद केजरीवाल को भला बुरा कहें। हमें इस पर कोई आपत्ति नही है।


Download Android App
Download iOS App



