नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में बीते रविवार को हुई हिंसा के बाद जेएनयू प्रशासन द्वारा लगातार विद्यार्थियों से अकादमिक गतिविधियों में लौटने के लिए पहल की जा रही है। इसी क्रम में एक बार फिर जेएनयू कुलपति एम जगदीश कुमार ने जेएनयू में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमें पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए।
हम किसी पर उंगली नहीं उठा रहे हैं, न ही किसी को दोषी ठहरा रहे हैं। हमारे लिए जरूरी यह है कि विश्वविद्यालय का काम सुचारू रूप से चले और हम आगे बढ़ें। हम सकारात्मक रूप से नई शुरुआत करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि छात्रावास की फीस बढ़ोतरी का फैसला एकदम से लिया गया फैसला नहीं है। इस संबंध में वर्ष 2016 में एक समिति गठित की थी, जिसने प्रारूप तैयार करने से पहले छात्रावास के वॉर्डन स्तर पर कई बार चर्चा की।


Download Android App
Download iOS App



