नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दिल्ली भाजपा टीम के साथ भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान सहप्रमुख दुष्यंत गौतम और अमित मालवीय से संगठन पर्व सदस्यता अभियान पर चर्चा की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय टीम के सदस्यों ने भाजपा दिल्ली टीम को पूरे देश में प्रथम रहने पर बधाई दी। इस दौरान प्रदेश की टीम में संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश सदस्यता प्रमुख एवं महामंत्री कुलजीत चहल, महामंत्री राजेश भाटिया और नई दिल्ली जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा व मीडिया के सह-प्रभारी नीलकांत बक्शी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। मनोज तिवारी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद ट्वीट भी किया। दिल्ली में प्रदेश भाजपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर के साथ जारी है।
इस दौरान सभी वर्गों तक संपर्क साधे जाने पर विशेष जोर है। संगठन महामंत्री सिद्धार्थन जिन-जिन स्थानों पर सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों में गए, वहां पर वे साफ कर चुके हैं इस कार्य में कोई भी कार्यकर्ता किसी प्रकार की कोताही न बरते और पहली बार मतदान करने वालों को सदस्यता अभियान से जोड़ने पर विशेष जोर है। इस कड़ी में लगभर हर दिन प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी कार्यक्रमों में शामिल होकर अभियान को गति दे रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



