कर्नाटक में तेजी से बढ़ते हुए राजनीतिक घटनाक्रम के तहत विधानसभा में विपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बी एस येदियुरप्पा ने आज राज्यपाल वजुभाई वाला से सुबह मुलाकात की। येदियुरप्पा ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, मैं सुबह राज्यपाल से मिला और आज शाम 6 :00 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लूंगा।
राज्यपाल से मुलाकात से पहले उन्होंने कहा, मैं राज्यपाल से अपील करूंगा कि आज दोपहर बाद तक मुझे शपथ ग्रहण कराएं।’’ बीजेपी नेता ने कहा कि वह पहले से ही पार्टी के विधायक दल के नेता हैं इसलिए उन्हें दुबारा चुने जाने की जरुरत नहीं है।
अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली है BJP सरकार की नीतियां : प्रियंका गांधी
राज्य में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार गिरने के बाद येदियुरप्पा अब सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रहे हैं जिससे नई सरकार के गठबन को लेकर अनिश्चितता के बादल हटते नजर आ रहे हैं। यदि राज्यपाल उनका सरकार बनाने का दावा स्वीकार कर लेते हैं तो वह चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे।
फ़िलहाल कर्नाटक विधानसभा मे बहुमत बीजेपी के साथ है। बहुमत के लिए 103 विधायक चाहिए। 2 निर्दलियों के साथ बीजेपी के पास 107 विधायक हैं, लेकिन अगर आधे दर्जन विधायक बगावत छोड़कर कांग्रेस के साथ आ खड़े हुए और स्पीकर ने निर्दलीय शंकर के खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई की तो विधानसभा में तस्वीर बदल जाएगी।
बता दे कि कुमारस्वामी सरकार फ्लोर टेस्ट में फेल हो गई थी। विश्वास मत के दौरान स्पीकर को हटाकर सदन में विधायकों की संख्या 204 थी और बहुमत के लिए 103 का आंकड़ा जरूरी था। कांग्रेस-जेडीएस के पक्ष में 99 वोट पड़े, जबकि विरोध में 105 वोट पड़े। कुमारस्वामी 14 महीने से 116 विधायकों के साथ सरकार चला रहे थे, लेकिन इसी महीने 15 विधायक बागी हो गए। यहीं से सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ गई थीं।


Download Android App
Download iOS App



