दिल्ली में छाया कोहरा, 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में बारिश की उम्मीद

Summary :

कोहरे से दिल्ली में दृश्यता कम, 22-23 जनवरी को बारिश की उम्मीद

दिल्ली में आज कोहरे की चादर छाई रही, जिससे दृश्यता कम हो गई और ट्रेन सेवाएं बाधित हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है और मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 22 और 23 जनवरी को दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग के मौसम अपडेट के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित कई उत्तर भारतीय राज्यों में भी बारिश की उम्मीद है। लेकिन  तापमान सामान्य रहेगा और शीत लहर चलने का अनुमान है।

22 और 23 जनवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण आने वाले पांच दिनों में पश्चिमी हिमालय, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी, दिल्ली एनसीआर, उत्तरी राजस्थान में बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में घना और बहुत घना कोहरा भी छाया रहेगा।

ट्रेन सेवा प्रभावित

कल घने कोहरे के कारण, राष्ट्रीय राजधानी के कई स्टेशनों से निकलने वाली 41 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही थी। प्रभावित कुछ ट्रेनों में कीर-असर एक्सप्रेस (15707), लिच्छवी एक्सप्रेस (14005), गोरखधाम एक्सप्रेस (12555), पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801) और महाबोधि एक्सप्रेस (12397) शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नवीनतम ट्रेन शेड्यूल की जांच करें।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।