2 मई से बदलेगा मौसम का मिजाज, NCR में 1 सप्ताह तक हल्की और तेज बारिश के आसार

Summary :

दिल्ली एनसीआर में बारिश से तापमान में गिरावट की संभावना

दिल्ली और एनसीआर में 2 मई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले सप्ताह तक हल्की और तेज बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, तेज हवाओं और बारिश के चलते एक्यूआई में सुधार होगा। 1 मई की रात से मौसम बदलने लगेगा और 4 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर और आसपास के कई जिलों के लिए आने वाला एक हफ्ता सुकून का सबब होगा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले सात दिनों तक दिल्ली एनसीआर समेत आसपास के कई जिलों में हल्की और तेज बारिश के चलते पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1 मई की रात से ही मौसम बदलने लगेगा। 2 मई से लेकर 4 मई तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होगी। उसके अगले दो दिनों में भी लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। कुछ स्थलों पर तूफान और आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है। अगले 3 दिन एनसीआर में मौसम बदला हुआ रहेगा। 2 मई को बारिश और तेज हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। 3 मई को तेज हवाओं के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री बने रहने की संभावना है।

4 मई को तेज हवाएं चलेंगी और बारिश की भी आशंका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री बने रहने की संभावना है। वहीं 5 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना है।

6 – 7 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार रात से ही गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत और दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट का अनुमान है।

अच्छी बात ये है कि तेज हवाओं से एनसीआर में एक्यूआई में बदलाव आया है और हवा की गुणवत्ता में सुधार आया है। दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में एक्यूआई लेवल बेहतर हुआ है। दिल्ली में 169, ग्रेटर नोएडा में 122, गाजियाबाद में 127, नोएडा में 139 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

CM Rekha Gupta ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के गिनाए फायदे, बोलीं- पैसा बचेगा…

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.