भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तापमान

Summary :

Weather : भीषण गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार सुबह से राजधानी के मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिनभर गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी, जिससे तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो घंटों के दौरान द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट और…

Weather : भीषण गर्मी और उमस से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मंगलवार सुबह से राजधानी के मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिनभर गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी, जिससे तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो घंटों के दौरान द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकते हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए जिला स्तरीय चेतावनी भी जारी की है। इसके तहत दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों में आंधी, बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दोपहर और शाम के समय मौसम अधिक सक्रिय रहने का अनुमान है।

गर्मी से सबसे अधिक राहत 2 और 3 जुलाई को मिलने की उम्मीद

आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार (1 जुलाई) को अधिकतम तापमान घटकर 37 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की संभावना है। इस दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश हो सकती है। सबसे अधिक राहत 2 और 3 जुलाई को मिलने की उम्मीद है।

इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने इन दिनों भी गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज सतही हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। 4 से 6 जुलाई के बीच भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़ें : CM रेखा गुप्ता ने भरा गणना फॉर्म, मतदाताओं से पुनरीक्षण अभियान में सहयोग की अपील

Avinay