राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से तीन डिग्री कम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा।
शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
मौसम विभाग ने आसमान मुख्यत: साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एक्यूआई सुबह नौ बजे 244
शहर में रविवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 244 रहा। पड़ोसी फरीदाबाद में एक्यूआई 258, गुरुग्राम में 216, गाजियाबाद में 238 और नोएडा में 218 यानी ‘खराब’ श्रेणी में रहा।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



