Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी, UP-Bihar समेत कई राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Summary :

कई दिनों से पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसका असर राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में देखने का मिल रहा है। बता दें अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कई राज्यों में तो सुबह-सुबह घना कोहरा छाने लगा है। इस दौरान मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों उत्तर भारत सहित देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी UP-Bihar में पड़ेगी कड़ाके की ठंड मौसम विभाग ने कहा अगले 24 घंटे में कई जगह होगी बारिश शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया आपको बता दें…

कई दिनों से पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। जिसका असर राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में देखने का मिल रहा है। बता दें अब तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कई राज्यों में तो सुबह-सुबह घना कोहरा छाने लगा है। इस दौरान मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों उत्तर भारत सहित देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।

  • पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी
  • UP-Bihar में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
  • मौसम विभाग ने कहा अगले 24 घंटे में कई जगह होगी बारिश

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

आपको बता दें मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार (9 दिसंबर) को बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखंड, तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी में दिन के समय आसमान साफ रहेगा।दिल्ली के एक्यूआई की बात करें तो शुक्रवार को वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही।

मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव

इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, यूपी में शनिवार को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।बिहार में 10 दिसंबर तक और नॉर्थईस्ट राज्यों में 9 से 11 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रह सकता है। अगले 24 घंटों में असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner