दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा
मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 244 रहा।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



